Tuesday, August 4, 2009

निर्देशक बनना चाहते हैं रेडक्लिफ

लंदन। हैरी पॉटर फिल्म में अपने शानदार अभिनय की वजह से दुनिया भर के बच्चों के पसंदीदा अभिनेता बन चुके डेनियल रेडक्लिफ अब निर्देशन की दुनिया में भी हाथ आजमाना चाहते हैं।
वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के अनुसार रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर फिल्म के भी एक दृश्य का निर्देशन किया था।, सू्रत्रों के अनुसार डेनियल ने अपने दोस्तों को बताया है कि उन्हें एक प्रॉजेक्ट की तलाश है जिसे वह निर्देशित कर सकें। कई निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है लेकिन वह कुछ शानदार और जबरदस्त करना चाहते हैं। निर्देशक डेविड येट्स लक्ष्य हासिल करने के लिए उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।

No comments: