लंदन। पॉप संगीत जगत की महारानी मैडोना की 12 वर्षीय पुत्री लारडेस ने नए वीडियो सेलिब्रेशन में नजर आकर शो बिजनेस जगत में अपना पदार्पण कर दिया है।
एमटीवी न्यूज ने खबर दी कि मैडोना की पुत्री इस वर्ष जोनास अकुरलैंड के मिलान में फिल्माए गए एक छोटे वीडियो में नजर आएंगी। लारडेस मैडोना और उनके निजी प्रशिक्षक रहे कार्लस लियोन की पुत्री हैं। कहा जाता है कि वह अभिनेत्री बनने को बेताब हैं। इससे पहले 2007 में कहा गया था कि वह हैरी पॉटर श्रृंखला की एक फिल्म में कोई किरदार अदा कर सकती हैं।

No comments:
Post a Comment